मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी टीम ऐप थाना सेहरामऊ पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान 5 अफीम तस्करों को गिरफ़्तार कर 8 करोड़ रुपए की अफीम और ₹167370 रुपए आदि बरामद की है।
एसओजी प्रभारी निरीक्षक आर.पी. सिंह, उ0 नि0 राजाराम पाल सिंह, उदयवीर सिंह, खालिद हुसैन, राम सजीवन, कपिल ठाकुर, थाना सेहरामऊ रोहित कुमार थाना प्रभारी, उ0 नि0 योगेंद्र सिंह, सर्विलांस टीम शिवम कुमार, प्रभात चौधरी, सचिन, मुकुल आदि पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान कुलदीप सिंह थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड, मानवेंद्र सिंह थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड, संदीप सिंह थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड, पवन कुमार थाना गिद्धौर जनपद चतरा झारखंड, इकबाल सिंह थाना अमरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश सहित 5 अफीम तस्करों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 किलो अफीम, 1, 69, 370 रुपए नगद, एक चार पहिया वाहन, 4 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, 1 एटीएम कार्ड, 3 मोबाइल, 1 ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि एसओजी व थाना सेहरा मऊ पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पांच अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड के पवन के संपर्क से झारखंड गए वहां से सस्ते दामों में अफीम लाकर अन्य राज्यों में बेचने की फिराक में थे। थाना सेहरा मऊ चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो अफीम जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹8 करोड़ रुपए बताई जा रही है, चार पहिया वाहन ₹167370 नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, मोबाइल आदि बरामद किया गया है।
