लालबाग क्षेत्र में शुक्रवार को हुई हत्या में मुख्य आरोपी अमर का साथ देने वाले 7 सह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लालबाग क्षेत्र में शुक्रवार को हुई हत्या में मुख्य आरोपी अमर का साथ देने वाले 7 सह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

एसपी बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस ने कोरोनेशन बाज़ार में शुक्रवार की शाम को युवक की हत्या में मुख्य आरोपी अमर का साथ देने वाले 07 सात सह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अमर सारवान को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 07/07/23 शुक्रवार की शाम में पुराने विवाद को लेकर आरोपी अमर सारवान ने अपने भाई व साथियों के साथ मिलकर राजेश पिता पंडित ताड़े की हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना लालबाग पर अपराध क्रमांक 277/23 धारा 323,302,34 आईपीसी का पंजीबद्ध किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा तत्काल दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी अमर सारवान को कल गिरफ्तार कर लिया गया था। मृतक राजेश की हत्या करने में आरोपी अमर का साथ देने वाले निम्न 07 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है। जिन में आरोपी (1)किरण पिता रमेश सिरतुरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, लालबाग
(2) हंसिया पिता नत्थू अस्तरे,उम्र 28 वर्ष, निवासी गांधी कालोनी लालबाग
(3)सागर पिता गुलाब धनगर ,उम्र 27 वर्ष निवासी लबाड़ी फेल, लालबाग
(4)मनोज पिता सुरेश सिरसिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी कोरोनेशन बाजार, लालबाग
(5) महेंद्र पिता बुधन सिंह ठाकुर , उम्र 29 वर्ष, निवासी नागझिरी (6)जितेंद्र पिता बेलचंद पटेल, उम्र 27 वर्ष ,निवासी इतवारा, गणपति नाका
(7)आशीष पिता दयाराम चावड़े उम्र 39 साल निवासी पिंकसिटी स्कीम नंबर 78 , थाना लसुड़िया इंदौर
को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उनि अजय चौहान, उनि शिवपाल सरयाम, उनि हंस झिंझोरे, उनि शैलेंद्र चौहान, प्रआर. अजय वारूले, प्रआर. सचिन मिश्रा, आर. नितेश, आर. सुनील का सराहनीय कार्य रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version