सावन के पहले सोमवार को भगवा परिवार मध्य भारत की निकली कावड़ यात्रा | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

सावन के पहले सोमवार को भगवा परिवार मध्य भारत की निकली कावड़ यात्रा | New India Times

सावन माह के प्रथम सोमवार को भगवा परिवार द्वारा एक दिवसीय जिरापुरा से धारेश्वर तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। भगवा परिवार द्वारा हर साल की तरह इस साल भी दो दिवसीय कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। 9 जुलाई को धार के लालबाग से जिरापुरा माता मंदिर पहुँचकर कावड़ियों ने जल भर कर पूजन किया, महाआरती के साथ ही युवाओ ने अपने कंधे पर कावड़ रख जिरापुरा से धार के लिए प्रस्थान किया। हजारों की संख्या में युवाओं की टोली डीजे के साथ भजनों की धुन पर झूमते गाते धार पहुँचे जहाँ रात्रि विश्राम मातेश्वरी गार्डन में किया, जहां भजन सुंदरकांड का आयोजन रखा गया था, 10 जुलाई सोमवार को कावड़ लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धारेश्वर मंदिर पहुँचे व बाबा धारनाथ का जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा का शहर में कई जगह भव्य स्वागत भी किया गया।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version