दमुआ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, आदिवासी के अपमान को लेकर मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा‌ (मप्र), NIT:

दमुआ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, आदिवासी के अपमान को लेकर मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन | New India Times

दमुआ के इंदिरा चौक पर आज आदिवासी समाज के उत्पीड़न अपमान को लेकर सीधी जिले की घटना को लेकर युवा कांग्रेस ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया, सभी कांग्रेसी बैरियर पर जमा होकर जिला सीधी की घटना को लेकर जमकर बरसे। मुख्य बाजार होते हुए रैली निकालकर नारों के साथ इंदिरा चौक पहुंचे, यहां पर भारी संख्या में आदिवासी समाज के साथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारी रहे उपस्थित जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद निरापुरे, कार्यकारी अध्यक्ष नीटू गांधी, सोहन सरयाम, छोटू पाठक, घनश्याम तिवारी, कादिर अली, मनोज ठाकुर, राजू सोलंकी, सीटू आंधी, सुल्तान कादरी, सभी पार्षद गण उपस्थित रहे।

दमुआ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, आदिवासी के अपमान को लेकर मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन | New India Times

विधायक सुनील उईके ने अपने उद्बोधन में जिला सीधी में हुई आदिवासी युवक के साथ भाजपा के विधायक प्रतिनिधि द्वारा घोर अपमान का बदला आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा लिया जाएगा। विधायक झमा जम बारिश में भी आदिवासी समाज के अपमान के लिए आक्रोशित होते हुए भी अपने उद्बोधन जारी रखें। इसी बीच युवक कांग्रेस ने पुलिस की आंख बचाकर सीएम का पुतला दहन किया। जिसका बाद में पुलिस ने जुमा जट्ट की करके पुतला बुझा दिया, इस घटना को लेकर नायब तहसीलदार राजीव नेमा को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version