यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर विधानसभा से युवाओं में अपनी विषेश पहचान रखने वाले युवा नेता प्रशांत हुंडावाल विधानसभा क्षेत्र के हर घर घर जनसंपर्क कर दर्जनभर गांव में जाकर अपने समर्थकों के साथ गांव के लोगों से जनसंपर्क व उनसे जनसंवाद किया। इस दौरान युवा नेता प्रशांत हुंडावाल का गामीणों द्वारा माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
प्रशांत (प्रिंस) हुंडावाल ने कहा कि धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के जिस गांव में जा रहा हूं उस गांव में सभी वर्ग समुदाय का व्यापक समर्थन मिल रहा है। अगर विधानसभा क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद मिला तो विधानसभा के सर्वांगीण विकास के साथ जन जन तक उनके हक को पहुंचाने का काम करूंगा साथ ही उन्होंने कहा कि हर संभव मदद के लिए मैं तैयार हूं।
मैं हमेशा से ही आमजन के साथ हर किसी के सुख दुख में साथ रहा हूं। आगे भी ऐसे ही सेवक बनकर जनता की सेवा करूगा। वही युवा साथियों में भी जोश दिखाई पड़ रहा है, तथा जिस गांव में जा रहा हूं वहां लोगों का मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है।
प्रशांत हुंडावाल ने कहा की मैं लगातार धौलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ जनसंपर्क करके हर गांव की बुनियादी समस्याओं को जानने का प्रयास कर रहा हूं, उन्होने कहा कि क्षेत्र में साफ पीने के पानी व पेयजल, टूटी सड़के,विधुत समस्या जैसी अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों से मिलकर उन्हें दुरुस्त करवाने के लिए लगातार प्रयासरत रहूंगा जब तक समस्या का हल न हो जाए।
हुंडावाल ने कहा कि ऐसे अधूरे कार्यों को करवाने के लिए मैं आमजन की समस्या का हर संभव प्रयास कर उनकी आवाज अधिकारियों प्रशासन सहित सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। प्रशांत (प्रिंस) हुंडावाल ने कहा कि अपने युवा जोश एवं विचारधारा से बड़े बुजुर्ग, युवाओं,महिलाओ से जनसंपर्क कर रहा हूं। मैं सदैव धौलपुर क्षेत्र की जनता के लिए तत्पर रहा हूं और आगे भी रहूंगा। जनसंपर्क की कड़ी में धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जन-भर गांवों में जनसंपर्क और जनसंवाद किया।
