यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विधायक शोभा रानी कुशवाह अपने पदाधिकारियों को लेकर नवाब दूर्रु मियां पूर्व कैबिनेट मंत्री राज्यसभा सांसद के निज निवास पर चुनावों को लेकर विशेष चर्चा करने जयपुर पहुंची धौलपुर की लोकप्रिय विधायक शोभा रानी कुशवाह ने नवाब साहब को गुलदस्ता देकर सम्मान किया। इस मौके पर धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह ने धौलपुर राजनीति को लेकर चर्चा की। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र कुशवाहा एवं ब्लॉक शहर अध्यक्ष उमर फारूक उस्मानी फरहत खान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
