जिलाधिकारी ने सीएचसी भावलखेड़ा का किया निरीक्षण, औषधि भंडारण के अभिलेख व्यवस्थित ना पाए जाने और एचएमएस के अनुपस्थित पाए जाने पर किया जवाब तलब | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने सीएचसी भावलखेड़ा का किया निरीक्षण, औषधि भंडारण के अभिलेख व्यवस्थित ना पाए जाने और एचएमएस के अनुपस्थित पाए जाने पर किया जवाब तलब | New India Times

जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैथोलॉजी लैब, नेत्र चिकित्सक कक्ष, टीकाकरण कक्ष, ओपीडी आयुष, महिला वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, औषधि वितरण कक्ष तथा औषधि भंडारण कक्ष को देखा। निरीक्षण के दौरान एचएमएस आशुतोष कुमार सिंह के बिना छुट्टी स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जवाब तलब करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों से बातचीत कर मिल रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली, साथ ही उनसे यह भी जानकारी ली कि उनसे किसी प्रकार का कोई शुल्क तो नहीं लिया गया। उन्होंने पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर तथा मलेरिया एवं अन्य टेस्ट के रजिस्टर चेक किए। रजिस्टरों के पेज प्रमाणित ना पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी रजिस्टरों के पेज प्रमाणित करने के निर्देश दिए।

औषधि भंडारण कक्ष के निरीक्षण के दौरान अभिलेख व्यवस्थित ना पाए जाने पर फार्मासिस्ट विकास परासर से जवाब तलब करते हुए 2 दिन में अभिलेख सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औषधि भंडारण के महत्वपूर्ण अभिलेखों को व्यवस्थित रूप से रखना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने औषधि वितरण कक्ष में मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों के संबंध में भी जानकारी ली। क्षय रोग कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षय रोग कक्ष बदलने तथा अभिलेखों के रखरखाव हेतु अलमारी उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षय रोग के प्रति सरकार अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें, सीएचसी पर आने वाले मरीजों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराएं, उनसे मधुर व्यवहार करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version