बूथ स्तर तक बसपा कार्यकर्ता करें मजबूती से काम: शुभकरन चौधरी | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

बूथ स्तर तक बसपा कार्यकर्ता करें मजबूती से काम: शुभकरन चौधरी | New India Times

बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक शोहरतगढ विधानसभा के मलगैया बढ़नी सेक्टर न.1 में किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि मंडल जोन इंचार्ज शुभकरन चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संघटन को बूथ स्तर तक चुस्त दुरूस्त करने की जरूरत है बसपा कार्यकर्ता बूथ पर मजबूती से काम करे नौजवानों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया जाये।

बैठक को संबोधित करते पूर्व मंडल इंचार्ज इंद्रजीत गौतम ने कहा बसपा के सरकार मे किये गये जनकल्याण काणी कामो को गांव गांव तक पहुंचाने की जरूरत है सर्व समाज को बताना होगा की सभी जाति धर्मों के मानने वाले लोगों को सम्मान व सुरक्षा बसपा की सरकार में था।
बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष रामपाल गौतम व अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष गौतम ने किया।
बैठक मे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता राजकुमार मौर्या पूर्व जिला कोषाध्यक्ष महताब अहमद श्यामलाल छेदी प्रसाद नरसिंह चौधरी गुरू प्रसाद सतीराम गौतम मोहन कुमार रामअचल प्रेम जीत अबदुल्ला रामेश्वर प्रसाद अरसद अली रामदेव गौतम रामदीन मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version