Edited by Maqsood Ali, नई दिल्ली, NIT;
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ लोकसभा चुनाव 2019 के बजाए 2018 में ही राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ होने की पूरी संभावना है। अगले साल दिंसबर में कई राज्यों की विधान सभाओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिसके चलते इस तरह का फैसला केंद्र सरकार आने वाले दिनों में ले सकती है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सरकार को इस तरह की राय संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप और अन्य सचिवों के समूहों से मिली है। सरकार द्वारा गठित समूहों ने कहा है कि लोकसभा चुनाव को 6 महीने पहले करवाया जा सकता है और इसके लिए संविधान में किसी प्रकार का कोई संशोधन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। सुभाष कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव छह महीने पहले तक हो सकते हैं। ऐसे में चुनाव आयोग अपनी तरफ से पहल कर सकता है। अगले साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और मिजोरम में चुनाव होने हैं।
