रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हुसैनी इमाम बाडा झाबुआ में हाजी सुफी जियाउद्दीन बाबा के तीसरा उर्स मुबारक के मौके पर कव्वाली महफिल का आयोजन किया जा रहा है।
कमेटी ने अपील की है कि इस मुबारक मौके पर तशरीफ़ लाकर फयजो बरकत हासिल करें। दुआ सलाम के साथ तरीकत के सभी हिंदू मुस्लिम रूहानी भाई बहनों की दावत की जाती है।
महफिले रौनक का कार्यक्रम 5 तारीख को बुधवार सुबह 8 बजे कुरान खानी का आयोजन किया जा रहा है, बाद नमाजे जोहर चादर शरीफ पेश की जाएगी, बाद नमाजे ईशा करीब रात्रि 9:00 बजे रोनक ए महफिल का आयोजन किया जाएगा उसमें तशरिफ लाने वाले कव्वाल आरिफ चिश्ती साहब भरुच गुजरात की कव्वाल पार्टी कलाम पेश करने खुसुसी तौर पर तशरीफ ला रहे हैं। सैयद आरिफ दादा, सैयद अल्ताफ दादा, गुजरात कारणठा शरीफ और सैयद अशफाक दादा भाबरा, सैयद सुजाउद्दीन बाबा नबीपुर, बाबा कादरी सलीम बाबा, असलम बाबा, गफ्फार बाबा आदि भी तशरीफ ला रहे हैं।
तारीख 6 को लंगरे आम सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा मौलाना आजाद मार्ग हुडा झाबुआ में।
प्रोग्राम के आयोजक जेनु बाबा डॉ वाहिद फ़राज़, करीम शेख, मसलुद्दीन शेख, फईद्दीन शेख आदि ने गुजारिश की है उर्स मुबारक की महफिले रोनक में अधिक से अधिक तादाद में शिरकत फरमाएं।
