श्री हनुमंत धाम पिपलखूंटा में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, ब्रहम्लीन महंत जमनादासजी महाराज की प्रतिमा एवं पादुका का भी किया गया पूजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्री हनुमंत धाम पिपलखूंटा में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, ब्रहम्लीन महंत जमनादासजी महाराज की प्रतिमा एवं पादुका का भी किया गया पूजन | New India Times

सोमवार को मेघनगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री हनुमंत निवास आश्रम पिपलखुंटा में गुरू पूर्णिमा का महोत्सव मनाया गया। महोत्सव को लेकर आश्रम परिसर एवं मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है।

गुरूपूर्णिमा के अवसर पर आश्रम के संस्थापक ब्रम्हलीन मंहत श्री 1008 जमनादासजी महाराज ( दाड़की वाले बाबा ) की प्रतिमा का अभिषेक एवं पूजन किया गया।

सोमवार को आश्रम परिसर में अल सुबह से पूजा-पाठ का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चला।

सुबह गुरू प्रतिमा का अभिषेक कर गुरू पूजन किया गया।
गुरू पूजन के पष्चात गुरू महाराज की पादुका का पूजन किया गया।

सुबह 11 बजे मंदिर परसिर में चल रहे श्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रों के साथ की गई।

दोपहर 12 बजे मंदिर आश्रम में विराजित श्री हनुमानजी महाराज एवं गुरू महाराज की आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

आश्रम में निवासरत् सभी सांधु संत, अनुयायीयों द्वारा गुरू पादुका के साथ गुरू गादी का पूजन विद्वान ब्राहम्णों के मागदर्शन में किया गया।
आयेाजन में राजस्थान गुजरात के साथ-साथ मध्यप्रदेश के अमुक अमुक जिलों से हजारों की संख्या में गुरू भक्त यहां गुरू दर्शन के लिए पहुँचे थे।

मंदिर के वर्तमान गादीपति मंहत दयारामदासजी महाराज ने पिपलखुंटा में आयाजित गुरूपूर्णिमा महोत्सव में सहभागी होने पहुचे श्रद्धालु और गुरु भक्तों को आशीर्वाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version