साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

आज ईद उल अजहा के अवसर पर बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर के द्वारा विंटेज कार का सेल्फी प्वाइंट डीग गेट पर बनाया गया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया हमारी समिति हर त्योहार को अलग अंदाज में मनाती है। आज समिति द्वारा दीक्षित गाड़ी वाले के सहयोग से ईद के मौके पर डीग गेट मथुरा पर विंटेज कार का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। यह आपसी भाईचारे को बढ़ाने के उद्देश्य के साथ त्योहार में चार चांद लगाना रहा है।

विंटेज कार सेल्फी प्वाइंट लोगों और बच्चों का आकर्षण का केंद्र रहा। जमकर लोगों/बच्चों ने फोटो लिए साथ में समिति संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा बच्चों को चॉकलेट टॉफी बांटी गई।
