सीएमओ कमलेश गोले के कसरावद स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सीएमओ कमलेश गोले के कसरावद स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई | New India Times

राणापुर नगर परिषद के सभा कक्ष में एक गरिमामई कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश गोले के कसरावद स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई दी गई।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला दिलीप सिंह नलवाया, उपाध्यक्ष प्रियंका सोनी, अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह नलवाया, पार्षद रीना सकलेचा, नेता प्रतिपक्ष लाला मुजम्मिल, मांगीलाल गाहरी, पूर्व पार्षद श्रीपाल पंचाल, पार्षद कन्हैयालाल पंचाल, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष आशीष सोनी, मनीष सकलेचा, रितेश राठौर, लोकेंद्र सिंह परिहार, सुरेश वागुल, राजेंद्र शहीद मकरानी, नगर परिषद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश गोले के साथ निर्वाचन से लेकर 9 माह तक के कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा की। जल संकट जैसी विकट समस्या निर्मित होने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों की भी सभी ने तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश गोले को उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ कसरावद के लिए राणापुर से विदा किया।

इस अवसर पर कमलेश गोले द्वारा परिषद के सभी पार्षद गण एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया तथा नगर परिषद के सभी कर्मचारियों अधिकारियों की प्रशंसा की तथा जल संकट जैसी विकट परिस्थिति में सहयोग प्रदान करने के लिए कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर एवं एसडीएम तहसीलदार तथा राणापुर की जनता का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने ऐसे भीषण जल संकट में नगर परिषद को भरपूर सहयोग कर इस विकट परिस्थिति से बाहर निकाला अंत में आभार उपयंत्री अर्पित हटीला ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version