यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

रविवार को दोपहर 02 बजे से श्याम कॉम्पलेक्स नगर परिषद रोड धौलपुर में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के अध्ययन व आगामी रोजगार के प्राप्त करने के सम्बन्ध में एक कैरियर गाइडेंस एण्ड मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। रकमा जिला संरक्षक शहजाद खान जलमानी अनवार अहमद अध्यक्ष शेख जियाउल-हक कार्यकारी अध्यक्ष अल्ताफ अहमद व महासचिव राशिक बैग ने बताया कि इस सेमिनार में बाहर से अपने-अपने फील्ड के विशेषज्ञ अपनी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार अग्रवाल जिला कलक्टर धौलपुर विशिष्ठ अतिथि मनोज कुमार जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर सैयद जमीर हुसैन जिला जज पोक्सो कोर्ट धौलपुर डॉ. मनोज कुमार सिंह प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय धौलपुर अरविन्द कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर डॉ तलत फातिमा प्राचार्य राजकीय विधि महाविद्यालय धौलपुर रहेंगे संस्था सभी सम्बन्धित छात्र-छात्राओं से सेमिनार में भाग लेकर लाभान्वित होने की अपील करती है।
