जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस पर लेखपाल के विलंब से उपस्थिति पर जवाब तलब | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस पर लेखपाल के विलंब से उपस्थिति पर जवाब तलब | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में थाना सिंधौली में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। थाना समाधान दिवस के दौरान लेखापाल बलवीर सिंह द्वारा विलंब से उपस्थित होने पर जिलाधिकारी नेे जवाब तलब करने के निर्देश दिये।

आयोजित थाना समाधान दिवस का प्रकरण लम्बित पाये जाने पर नायब तहसीलदार सगीर अहमद को चेतावनी देते हुए तत्काल प्रकरण निस्तारित कराये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आये हुये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।

उन्होने भूमि विवाद के प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा।
जिलाधिकारी ने सभी बीट कॉन्सटेबल को निर्देश दिये कि क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखे एवं सूचना तंत्र विकसित करें। उन्होने कहा कि डायल 112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों में भी संवेदनशीलता देखते हुये प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाये एवं उन्हे गंभीरता पूर्वक निस्तारित कराया जाये, जिससे भविष्य में यह विवाद किसी बड़ी घटना का रूप न ले सके। उन्होने निर्देश दिये कि क्षेत्र में दवंगई करने वालों एवं एक बार पैमाइश होने के बाद पुनः अवैध कब्जा करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version