राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

महाराजपुर थाना अंतर्गत गुरुवार की दोपहर करीबी दो बजे ग्राम रसेना के पास सड़क हादसा हो गया जिसमें एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार आपे चालक शादी समारोह से लौट रहे थे। ग्राम रसेना एवं डोभी के पास तीन पहिया आपे अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें करीब एक दर्जन लोग सवार थे।

घायलों को देवरी विधायक हर्ष यादव के वाहन के द्वारा देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। वहीं घटना के एक घंटे बाद मौके पर पहुचीं 108 एंबुलेंस ने बाकी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है। सभी घायल ग्राम रीछई एवं ग्राम सलैया दुबे के निवासी बताएं जा रहे हैं। घटना में तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल नरसिहपुर रिफर किया गया और बाकी अन्य घायलों का देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाए जारी है।
