अरशद आब्दी / विकास बदुआ, झांसी (यूपी), NIT
एनआईटी संवाददाता विकास बदुआ को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पंडित विकास बदुआ खरका ववालों वाले को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण का जिला मीडिया प्रभारी किया होने पर सभी क्षेत्र वासियों ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। मीडिया प्रभारी विकास बदुआ ने कहा की मैं संगठन से अपने लिए नहीं जुड़ा हूं बल्कि जनता की रक्षा व सेवा करने के लिए जुड़ा हूं। मैं हमेशा आप लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगा और हर वक्त आपके साथ रहूंगा। जो भी परेशानी हो आप लोग मुझे बताएं, उस परेशानी का निदान तुरंत करने की कोशिश किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी बदुआ ने देश के अपराधों को देखते हुए कहां कि मेरा प्रयास यही रहेगा कि जो भी अपराध हो रहे हैं या जो भी उत्पीड़न हो रहा है, महिलाओं को सताया जा रहा है, गरीबों को सताया जा रहा है या जो भी हमारे देशममें गलत हो रहा है उसमें मैं कार्यवाही कराऊंगा और सभी के साथ रहूंगा। मैं आप लोगों से वादा करता हूं की मैं अपराध को कम करूंगा, हर किसी को न्याय दिलाऊंगा। जो भी अपराध हो रहे हैं उनको मैं बंद कराऊंगा और सभी के साथ चल के उनको एक अच्छा नागरिक बनाऊंगा। मैं आप लोगों से वादा करता हूं जिला झांसी को एक प्रगति की ओर ले जाऊंगा, अपराध को बंद करूंगा। किसी की भी समस्या हो आप मुझे बताएं उस समस्या का निदान निकालना मेरी जिम्मेदारी है और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर किसी को न्याय दिलाया जाएगा। जिसने भी अपराध बंद नहीं किया उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सभी क्षेत्रवासी मौजूद रहे और सभी ने जिला मीडिया प्रभारी को बधाई दी।
