बिना गार्डिंग के बिजली विभाग ने डायरेक्ट जोड़े 33 हज़ार और 11 हज़ार वोल्टेज के हाईटेंशन तार, बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बिना गार्डिंग के बिजली विभाग ने डायरेक्ट जोड़े 33 हज़ार और 11 हज़ार वोल्टेज के हाईटेंशन तार, बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा | New India Times

33 केवी और 11 केवी मेन लाइन सब स्टेशन से निकलने वाले फीडर तार डायरेक्ट बिजली विभाग द्वारा खंभों में जोड़ दिए गए हैं जोकि रोड क्रॉसिंग में भी 11 केवी और 33 केवी लाइन में गार्डिंग नहीं दी गई है साथ जंग नहीं लगने के लिए पेंट कलर किए जाते हैं जिससे बारिश में खंभों पर जंग ना लगे और सालों साल खंभों की उम्र बढ़ जाए परंतु पूरे शहर में बहुत कम खंभे हैं जहां पेंट खंभों पर हुआ हो जो कि कम समय में ही जंग लग कर नष्ट होने की कगार पर हैं जिसके कारण कभी भी तार गिरने से लोग या पशु मौत के शिकार हो सकते हैं। यहां बारिश की दस्तक कभी भी हो सकती है जिसमें करंट फैलना आम बात है ऐसे में बिना गार्डिंग के लगाए गए तार कभी भी टूट कर गिरने से लोग करंट की चपेट में आने से डायरेक्ट मौत के शिकार हो सकते हैं। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन होगा साथ ही कभी भी हादसा होने में देरी नहीं लगेगी। जनता जनार्दन ने इस ओर ध्यान देकर मेन लाइन में गार्डिंग लगाने की मांग की है।

गार्डिंग के लिए प्रस्ताव बनाकर ऊपर पहुंचा दिया जाएगा: नरेंद्र सिंह चौधरी, बिजली विभाग एई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article