अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
ज़िला आबकारी अधीक्षक मनोहर अंचुलेके निर्देश पर आबकारी निरिक्षक कावले के नेतृत्व में शनिवार की सुबह मध्यप्रदेश से अवैध शराब का परिवहन करते हुए 33 लाख 84 हजार रुपए की शराब महाराष्ट् की सीमा स्थित हड़ाखेड़ में जब्त की गई।
जिला आबकारी विभाग अधीक्षक कोविशेष सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में ट्रक द्वारा अवैध शराब लाया जा रहा है, जिस के आधार पर आबकारी विभाग ने नाके बंदी कर मध्यप्रदेश सीमा पार करते हुए महाराष्ट् की सीमा में प्रवेश करने वाले ट्रक क्रमाक एमपी 09 एझ एफ़ 7787 को रोका जिसमें वहान चालक ने बताया कि ट्रक में मुर्गियों का खाद्य पदार्थ भरा हुआ है तथा उसका बिल दिखाया जिसमें आबकारी विभाग धुलिया के उड़नदस्ते के निरिक्षक एम एन कांबळे को संदेह हुआ और उन्होंने ट्रक में लदी हुई सामग्री ट्रक से उतरवाने के आदेश दिए।
बोरियों को हटाने के बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों को मुर्गियों के खाद्य की बोरियों के निचे छुपारकर रखे 1050 पेटी विदेशी शराब जिस में किंगफिशर बियर 500 एम एल की 21हजार 600 बोतल तथा मांउट बियर 500 एमएल की 3 तीन हजार 6 सौ बोतल जब्त की गई जिस की बाजार की अनुमानित कीमत (वाहन की क़ीमत छोड़ कर) लगभग 33 लाख 84 हजार रुपए है। वहान समेत आबकारी विभाग ने 53 लाख 84 हजार रुपए का मुद्देमाल आबकारी उड़नदस्ता धुलिया निरिक्षक एमएन कावळे , निरिक्षक डीएम चकोर , वि ए पंवार , अनिल बीडकर , एल एम धनगर , जवान देवरे , सोनार , बोरसे , गोसावी , पाटील आदि ने बरामद किया है।
