मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं बुरहानपुर विधानसभा प्रभारी बाला बच्चन के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्री संजय दत्त 2 दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर तशरीफ ला रहे हैं।
बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रिंकु टांक ने बताया म.प्र. कांग्रेस के सह प्रभारी मा. संजय दत्त 19 जून को शाम 6.30 बजे बुरहानपुर नया सर्किट हॉउस रेणुका माता रोड स्तिथ पर पधार रहे हैं,वे जिले के वरिष्ठ नेता गणों, विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवम कार्यकारिणी के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। साथ ही 20 जून को बुरहानपुर जिले के विधानसभा वार बैठक लेंगे। सुबह 9 से 10 बजे तक बुरहानपुर विधानसभा स्तरीय बैठक लेगे और 10 से 11 बजे नेपानगर विधानसभा स्तरीय की बैठक लेने के बाद वे बुरहानपुर से हरदा के लिए प्रस्थान करेंगे।
