पति की नाबीना मां की सेवा पत्नी द्वारा नहीं करने पर पति-पत्नी का विवाद पहुंचा परामर्श केंद्र | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पति की नाबीना मां की सेवा पत्नी द्वारा नहीं करने पर पति-पत्नी का विवाद पहुंचा परामर्श केंद्र | New India Times

पति की नाबीना मां की सेवा पत्नी द्वारा नहीं करने पर पति पत्नी का विवाद परामर्श केंद्र पहुंच गया जहां दोनों को बुला कर समझाइश दी गई जिससे पत्नी सेवा करने को राज़ी हो गई।

आवेदक पति की गुहार पर पत्नी को बुलाकर दोनों के बीच वार्ता के परिणाम स्वरूप एक नेत्र हीन माता को उसकी बहु की सेवा का लाभ मिलने की संभावना प्रशस्त हो सकी और घर विखंडित होने बच गया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के.के. अवस्थी के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा, आहुति शर्मा व रश्मि राय ने उपरोक्त प्रकरण के समझौते के बाद तीन अन्य मामलों में काउंसिलिंग कर पक्षकारों के बीच समझौते की संभावना प्रतीत न होने पर पक्षकारों को न्यायालय की शरण में जाने की सलाह दी, साथ ही साथ शेष छह मामलों में कॉउंसिलिंग कर पक्षकारों को विचार विमर्श करने के लिए समय प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article