मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी थाना चौक कोतवाली पुलिस ने बिहार के अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार कर 3 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद किया है जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये बताया गया है।
रोहित कुमार एसओजी प्रभारी केवी सिंह चौक कोतवाली प्रभारी सुशील शर्मा, उ0 नि0 रविंद्र सिंह, खालिद हुसैन ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह आदि पुलिस टीम ने चौक कोतवाली क्षेत्र के गर्रा नदी के पास से बैजू महा थाना गोटिया हराज थाना शिकार गंज जनपद पूर्वी चंपारण बिहार को गिरफ़्तार किया है जिसके कब्जे से 3 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद किया गया है।
एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी थाना चौक कोतवाली पुलिस ने बिहार के रहने वाले बैजू शाह (बिहार राज्य) को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 3 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई है जिसकी कीमत 3 करोड़ 50 लाख रुपए है। अभियुक्त के खिलाफ चौक कोतवाली पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
