सर्व ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति आंदोलन को लेकर समाज की प्रादेशिक बैठक 18 जून को इंदौर में | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सर्व ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति आंदोलन को लेकर समाज की प्रादेशिक बैठक 18 जून को इंदौर में | New India Times

सर्व ब्राह्मण समाज के गरीब ब्राह्मण विद्यार्थियों को सरकार से छात्रवृत्ति दिलाने के लिए प्रादेशिक ब्राह्मण छात्रवृत्ति आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलन को और प्रभावी बनाने के लिए सर्व ब्राह्मण समाज, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में आगामी 18 जून रविवार को इंदौर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें प्रदेश के करीब 50 स्थानों से प्रतिनिधि भाग लेंगे।
श्री परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आनंद दीक्षित ने बताया कि ब्राह्मण छात्रवृत्ति आंदोलन के प्रणेता एवं प्रदेश संयोजक पं. विकास अवस्थी प्रदेश भर के जिला एवं तहसील के ज़मीनी संगठनों को आंदोलन से जोड़ने के लिए विगत एक माह से प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब तक प्रदेश के करीब 40 स्थान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन का कार्यक्रम हो चुका है। आंदोलन गरीब ब्राह्मणों के हित में है। आंदोलन गैरराजनैतिक है। परमार्थिक भावना से संचालित है।
ब्राह्मण समाज की मुख्यमंत्री से सीधी सीधी एक ही मांग है कि जिस प्रकार से समाज के हर वर्ग की चिंता करते हुए लाडली बहना जैसी कई योजनाएं संचालित कर रहे हैं। किंतु उनका ध्यान गरीब ब्राह्मण विद्यार्थियों की ओर नहीं जा रहा है। सरकार तक गरीब ब्राह्मणों की आवाज़ पहुंचाने के लिए आम ब्राह्मण को जोड़कर इसे और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रादेशिक बैठक का आयोजन किया गया है।प्रत्येक ज़िला तहसील से सुझाव लेकर आंदोलन की आगामी रूपरेखा तय की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article