विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जहीर अब्बास जैदी के नेतृत्व में लगाया  स्वैच्छिक रक्तदान शिविर | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जहीर अब्बास जैदी के नेतृत्व में लगाया  स्वैच्छिक रक्तदान शिविर | New India Times

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी के नेतृत्व में विश्व रक्त दिवस का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता, समाज सेवा के कार्य करने वाले व्यक्तियाें ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी ने कहा कि, रक्तदान एक महादान होता है, जिससे आपके सहयोग से किसी को जीवन मिलता है। न जाने कितनी दुर्घटनाऐं रक्त की पूर्ति न होने के कारण हो जाती हैं। ऐसी विभिन्न घटनाओं की रोकथाम हेतु हम सबको आगे आना होगा।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष साबिर हुसैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अकील उद्दीन भारतीय, अल्तामुन निजाम, अासिफ कुरैशी, मंसूर अली, आरिफ खान, दिलशाद कुरैशी, अली अब्बास, वशीर उद्दीन, परवेज खांन,अबरार हुसैन आदि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article