सरपंच सचिव की चल रही मनमानी, कागजों में हुआ निर्माण कार्य, उप सरपंच और पंचों ने की शिकायत, जांच में हो सकता है भ्रष्टाचार उजागर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सरपंच सचिव की चल रही मनमानी, कागजों में हुआ निर्माण कार्य, उप सरपंच और पंचों ने की शिकायत, जांच में हो सकता है भ्रष्टाचार उजागर | New India Times

जनपद पंचायत क्षेत्र जुन्नारदेव की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पाला चौरई का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर सरपंच सचिव और उपयंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो चुके हैं, मिलीभगत करके लीपापोती चल रही है जो कि कागजों में ही कार्य दिखाई दे रहा है और इसकी राशि निकल चुकी है लेकिन निर्माण कहां है जमीन पर दिख नहीं रहा। पंचों के प्रस्तावों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण कार्य का का ब्यौरा पूछने पर टालम टोली करते आ रहे हैं साथ ही कई महीनों से गुमराह किया जा रहा है।

सरपंच सचिव की चल रही मनमानी, कागजों में हुआ निर्माण कार्य, उप सरपंच और पंचों ने की शिकायत, जांच में हो सकता है भ्रष्टाचार उजागर | New India Times

पंच द्वारा अपने वार्ड में रोड की समस्या सहित विभिन्न समस्या बताई हुई है जिसका निराकरण नहीं हो रहा है। कल लिखित शिकायत के माध्यम से गुहार लगाई गई है जिसके बाद जनपद सीईओ द्वारा निराकरण का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत पाला चौरई के उप सरपंच सहित पंचों की मौजूदगी रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article