भाजपा की ओर से डब्बा पार्टियों का आयोजन, महिमामंडन से नेता दिखे गदगद | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भाजपा की ओर से डब्बा पार्टियों का आयोजन, महिमामंडन से नेता दिखे गदगद | New India Times

सेंगोलधारी प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने भारत के भीतर टिफिन पे चर्चा अभियान आरंभ कर दिया है। देश के 750 जिलों के हर ब्लॉक में आयोजित किए जाने वाले डब्बा पार्टियों के लिए भाजपा कार्यकर्ता अपने घर से डब्बों में भरकर लाए भोजन का सामुहिक मंत्रणा के दौरान स्वाद ले रहे हैं। जामनेर में मंत्री गिरीश महाजन ने डब्बा पार्टी में शामिल होकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया। जहाँ कहीं टिफिन पे चर्चा हो रही है वहाँ चर्चा के लिए जमा होने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और लाभ धारकों को अपने अपने स्कूल के दिन याद आ रहे होंगे। इस भीड़ से आम आदमी गायब है। इस इवेंट के महिमामंडन से भाजपा के तमाम नेता इतने गदगद हैं की वह आत्ममुग्ध हो चुके हैं तभी तो बिना चुनाव करवाए फर्जी सर्वेज के आधार पर मोदी के बाद शिंदे लोकप्रिय बताए जा रहे हैं। टिफिन संस्कृति को लेकर भारतीय सिनेमा जगत में कई शार्ट डॉक्यूमेंट्रीज और फिल्में बनी हैं जिसमें दक्षिण भारत से T creatz presents Tippen Box और रितेश बत्रा के निर्देशन में बनी हिंदी मूवी लंच बॉक्स काफी सराही गई थी। इरफान खान की मुख्य भूमिका से सजी लंच बॉक्स में सहकलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा डिलीवर किया” कभी कभी गलत ट्रेन सही जगह पंहुचा देती है” यह डायलॉग काफी लोकप्रिय हुआ था। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था की कमजोर पटरी पर रेंग रही विकास की ट्रेन को महंगाई, बेरोजगारी, नोटबन्दी, GST जैसे कई नाकाम डिब्बे लगे हुए हैं। 2024 में विकास के आभास वाली यह ट्रेन भाजपा को तीसरी बार सत्ता तक पहुंचाती है या फिर विपक्ष की जगह स्थापित करती है यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article