अपनी मांगों को लेकर अध्यापकों ने निकाली विशाल रैली, सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

अपनी मांगों को लेकर अध्यापकों ने निकाली विशाल रैली, सौंपा ज्ञापन | New India Times

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के निर्देश पर आज धार जिले के सैकड़ों अध्यापक/नवीन शिक्षक संवर्ग के साथियों ने आज जंगी प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम 11 बजे किला मैदान धार में वे एकत्रित हुए यहाँ एक सभा आयोजित की गई। सभा के बाद रैली किला मैदान से कलेक्टर आफिस तक भीषण गर्मी में निकली गई।

सभा को देवेन्द्र सोलंकी जिला अध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ, ओमप्रकाश राठौर जिला अध्यक्ष आजाद संघ शासकीय शिक्षक संघ से विमल जैन ओ पी एस संघ से कैलाश पाल सविदा शिक्षक संघ सुरेन्र्द सोलकि ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी वारिष्ठता समाप्त होने से 16 साल बाद भी हमें क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है जिसके कारण आर्थिक नुकसान हो रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं की वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाये।
धार जिले से बहुत से साथियों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार हमारा वोट पेंशन देने वाली सरकार को जायेगा।
सभा को अंसार प्रमोद बैरागी अनिल जैन विजय शर्मा आदि ने संम्बोधित किया। आन्दोलन का सफल संचालन जीवन मकवाना और हेमन्त प्रजापत ने बहुत ही खुबसूरत अंदाज में किया।

अपनी मांगों को लेकर अध्यापकों ने निकाली विशाल रैली, सौंपा ज्ञापन | New India Times

इस अवसर पर जिले से आये हुए संयुक्त मोर्चे से सयोंजक योगेंद्र पाण्डेय चेतन पुरानीक प्रमोद पाण्डेय कैलाश जाट अखिल ठाकुर राज पारगि राकेश मुकाती प्रमोद पाण्डेय अमन जयसवाल, जिनत शेख, कल्पना डावर, उर्मिला मकवाने, चित्रा बैरागी, देवकन्या राजा मुनीम कमलेश गामड मिना राठौर रेखा यादव सुनिता शर्मा ललिता चौहान योगेंद्र तोमर प्रवीन डावर ममता शर्मा नीता नामदेव श्याम सेन उपस्तित थे।
ज्ञापन तहसीलदार महोदय दिनेश कुमार उइके को दिया गया। ज्ञापन का वाचन राज्य शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा किया गया तथा आभार ओ पी राठौड़ द्धारा व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article