युवा रालोद लड़ेगा हर वर्ग के हक की लड़ाई: उमेश चौधरी. नवनियुक्त युवा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

युवा रालोद लड़ेगा हर वर्ग के हक की लड़ाई: उमेश चौधरी. नवनियुक्त युवा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत | New India Times

राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी द्वारा उमेश चौधरी को युवा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बनाए जाने पर शनिवार को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्थानीय होटल में उनका स्वागत-अभिनंदन किया। इस मौके पर नवनियुक्त युवा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष उमेश चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विश्वास दिलाया कि पार्टी में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। आने वाले समय में प्रत्येक वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए उनके नेतृत्व में युवाओं की टीम कार्य करेगी।
शनिवार को मसानी लिंक रोड स्थित एक होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला व पटुका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सादाबाद क्षेत्र के विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू भैया ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग का उत्पीड़न किया है। युवा बेरोजगारी के कगार पर हैं तो वहीं आम जनता महंगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। आम नागरिक की सुनने वाला इस सरकार में कोई नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल पार्टी और जनता मिलकर इसका जवाब इन्हें देगी। युवा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष उमेश चौधरी ने सर्वप्रथम युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रालोद गरीब-मजदूर व किसानों की पार्टी है। पार्टी के मुखिया श्री जयंत चौधरी जी ने किसान के एक बेटे पर ये भरोसा जताकर इसे सिद्ध कर दिया है। रालोद ने हमेशा ही हर वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। चाहे सेना भर्ती के नाम पर आई अग्निपथ योजना का विरोध हो या फिर महंगाई, नोटबंदी या देश-प्रदेश में लगातार बन रहा अराजकता का माहौल। राष्ट्रीय लोकदल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है। आने वाला समय युवाओं का है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश-केंद्र की योगी-मोदी सरकार ने हर चुनाव में युवाओं को उनके बेहतर भविष्य का सपना दिखाते हुए उनके वोट बैंक का गलत इस्तेमाल किया। अब युवाओं को अपनी ताकत की पहचान स्वयं कर इसका एहसास भाजपा को दिलाना होगा। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी, मेहनत व संघर्ष से राष्ट्रीय लोकदल को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, नीरज शर्मा, नितिन दिवाकर, बाबूलाल प्रमुख, राजपाल भरंगर, जयवीर सिंह, अमित गुर्जर, नरेंद्र विलापि, कलम दिवाकर, विश्वेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article