बिहार के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेले की तैयारियां शुरू;   महीने भर चलेगा मंदार मेला | New India Times

अतिश दीपंकर, भागलपुर ( बिहार ), NIT;  ​बिहार के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेले की तैयारियां शुरू;   महीने भर चलेगा मंदार मेला | New India Timesभागलपुर प्रमंडल के बांका जिले के मंदारहिल पर्वत पर एक महीना तक चलने वाले मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई  हैं। यह मेला 14 जनवरी से प्रत्येक साल यहाँ पर लगाया जाता है। यहां पर दूर-दूर से लोग मेले देखने आते हैं। यह बिहार का प्रसिद्ध एक महीना तक चलने वाला मेला है। यहाँ के मेले में सब कुछ मिलता है। ज्ञातव्य हो कि मंदार पर्वत काफी ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल है। यह स्थल रामायण- महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। उस प्रचीन काल के अवशेष एवं छाप- मोहर अभी भी यहां के पहाड़ों के पत्थर पर अंकित हैं।यहां पर एक पाप हरनी पोखर है। प्राचीन काल से कहा जाता है कि इस पोखर में नहाने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं एवं पाप नाश हो जाता है। आज पोखर में नहाए कुछ लोगों में राहुल कुमार एवं अन्य लोगों ने बताया कि नहाने के बाद काफी शांति महसूस हो रही है। यहाँ के पहाड पर कई मंदिर हैं। मंदिर ऐतिहासिक एवं धार्मिक माना जाता है। पहाड़ के ऊपर कई झील हैं। पहाड़ के बीचो-बीच भी एक पोखर है जो कि अनोखा है। एक जनवरी को लोग यहाँ पर पिकनिक मनाने भी आते हैं। आज कई लोगों को पिकनिक मनाते 1 जनवरी से पहले एवं 14 जनवरी के मेले का जायजा लेते देखा गया। यहाँ के पापहरनी पोखर में नहाये राहुल कुमार सहीत कई लोगों ने कहा कि, मुझे काफी शांति महसूस हो रही है ।राहुल कुमार ने बताया कि मैं यहां अब हमेशा आऊंगा ताकि मन को शांति मिले।

By nit

One thought on “बिहार के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेले की तैयारियां शुरू;   महीने भर चलेगा मंदार मेला”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version