राजनीतिक संरक्षण में मज़ार तोड़ने का लगा आरोप, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने कलेक्टर बुरहानपुर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राजनीतिक संरक्षण में मज़ार तोड़ने का लगा आरोप, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने कलेक्टर बुरहानपुर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

निमाड़ हॉस्पिटल के पीछे, वास्तुशिल्प गेस्ट हाउस एवं होटल के बाजू में पुरानी मज़ारे बनी हुई थी, सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त समाचारों के अनुसार उक्त मजारों को राजनीतिक संरक्षण में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसका फ़ोटो और वीडियो वायरल किया गया है। इस बात को लेकर दिनांक 6 जून 2023 को थाना शिकारपुरा थाना बुरहानपुर में मुस्लिम समुदाय की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें पुलिस कार्यवाही लंबित होकर जांच करके दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और तोड़ी गई मजारों को फिर से बनवाने का आश्वासन भी दिया है। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर से मांग की गई है कि इस मामले में जांच करके दोषियों पर कार्रवाई की जाए। असामाजिक तत्वों द्वारा शहर की फिज़ा खराब करने का माहौल क्रिएट किया गया है। शहर में बड़ी घटना होने का अंदेशा भी था लेकिन अल्पसंख्यक और जनप्रतिनिधि और समाजसेवी द्वारा माहौल को खराब होने से रोका गया और सभी को समझाइश देकर जांच का विषय पुलिस को सौंपकर जांच की मांग का आश्वासन दिया।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने दिया ज्ञापन

इस संबंध में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बुरहानपुर की ओर से कलेक्टर बुरहानपुर के नाम एसडीएम बुरहानपुर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त (तोड़ी) की गई मज़ार को पुन: निर्माण करने की मांग की गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version