ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अधीन बुरहानपुर और इच्छापुर में जागरूकता शिविरों का किया गया आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अधीन बुरहानपुर और इच्छापुर में जागरूकता शिविरों का किया गया आयोजन | New India Times

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की कार्ययोजना अनुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के निर्देशन एवं श्री आशुतोष शुक्ल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्री जयदेव माणिक, जिला विधिक सहायता अधिकारी के मार्गदशन में पैरालीगल वॉलिंटियर श्री अता उल्ला खान द्वारा पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिवस बुरहानपुर के मोहल्ला लोहार मण्डी स्कूल एवं आस पास के निवासियों को एकत्रित कर उन के बीच पंचज अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर श्री अता उल्ला खान पैरालिगल वालेंटियर, श्री अनिल जामुनकर पैरालिगल वालेंटियर एवं समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

ग्राम इच्छापुर में भी शिविर का हुआ आयोजन

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अधीन बुरहानपुर और इच्छापुर में जागरूकता शिविरों का किया गया आयोजन | New India Times

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव व सचिव जिला न्यायाधीश श्री अशुतोष शुक्ल के मार्गदर्शन में व जिला विधिक अधिकारी जेयदेव मानिक के नेतृत्व में पैरालिगल वालिंयटर मोहन पवार द्वारा ग्राम इच्छापुर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पैरालीगल वालंटियर मोहन पवार द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत सभी को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण के लिए संकल्प दिलाया गया। सभी को अपने घरों के आसपास, जहां जगह है वहां पर एक पौधा लगाने की समझाइश देते हुए लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेंगे साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना व स्वच्छता के महत्व के बारे में जनकारी प्रदान की। उक्त अवसर पर मनोहर बाबूजी, नारायण बाबुजी महाजन, दीपक उदलकर, सेल्समैन सदाशिव चौधरी, हितेश महाजन, युवा साथी, ग्रामीण उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version