मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना दमुआ से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक के समीप से जिला पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा अवैध शराब के जखीरे पर कारवाही की है जिसमें 10 पेटी अवैध कच्ची शराब जप्त की गई जिसकी कीमत पुलिस के अनुसार ₹20400 बताई गई। आरोपी देवेंद्र पिता सिरेश निवासी रामनगर दिनकर उईके पिता अशोक दास निवासी राइवाड़ा थाना अमरवाड़ा को पुलिस ने बोलेरो सहित शराब जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 34, 2 के अंतर्गत मामले को पंजीकृत कर लिया है।
