महाजनापेठ में लाडली बहना योजना के स्वीकृति प्रमाणपत्रों का महापौर द्वारा किया गया वितरण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महाजनापेठ में लाडली बहना योजना के स्वीकृति प्रमाणपत्रों का महापौर द्वारा किया गया वितरण | New India Times

लाडली बहना योजना के अंतर्गत आज शहर के वार्ड नंबर 01 महाजनापेठ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना अंतर्गत नगर निगम की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने वार्ड की बहनों द्वारा भरे गए कुल 836 फार्मों के स्वीकृति पत्र लाडली बहनों को वितरित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज लधवे, युवा नेता श्री गजेन्द्र पाटिल गज्जू दादा, वार्ड पार्षद श्री भरत राजा इंगले, पूर्व पार्षद करुणा भट्ट के साथ निगम कर्मचारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लाडली बहने उपस्थित रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article