फिर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल, विधायक वीरसिंह भूरिया ने दिलाई कांग्रेस पार्टी की सदस्यता | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

फिर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल, विधायक वीरसिंह भूरिया ने दिलाई कांग्रेस पार्टी की सदस्यता | New India Times

थांदला विकास खंड में आने वाली ग्राम पंचायत में आने वाले गांव खोखर खादुन में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। थांदला विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के 100 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। थांदला विधानसभा ‌‌क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया ने कांग्रेस पार्टी का हाथ के पंजे वाला गमछा गले में डालकर सदस्यता दिलवाई।

बीजेपी के पूर्व सरपंच वाहडिया मईडा, बीजेपी के युवा नेता एवं पंच अनिल डामोर, देवचंद्र अमलियार, रमेश गुडिया, नरु डामोर, कैलाश डामोर, पप्पु मईडा, मोगेश गुडीया, सबु समसु गुडीया, पकु गुडिया, बेनजु गुडिया, मुकेश गुडिया, दिनेश गुडिया समेत 100 से अधिक ग्राम पंचायत खोखर खादुन एवं ग्राम बोरवा के बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बीजेपी के पूर्व सरपंच वाहडिया मईडा का कहना है कि बीजेपी में हमारी कोई सुनवाई नहीं है। बीजेपी सरकार से समस्त जनता परेशान है जनता की परेशानी देखते हुए मैं बीजेपी को छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं।

आज से मैं ओर मेरे साथी कांग्रेस पार्टी के लिए और विधायक वीरसिंह भूरिया के लिए कार्य करेंगे। कांग्रेस सरकार ने ही गरीबों को कर्ज माफ किया इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस मे शामिल हो रहा हूं। कांग्रेस सरकार ने हमेशा गरीबों का भला किया है इसलिए कांग्रेस से जनता खुश है। आज बीजेपी सरकार में महंगाई आसमान छू रही है एवं युवा बेरोजगार हो गए हैं, ऐसी भ्रष्टाचारी बीजेपी पार्टी में नहीं रह सकता। अनिल डामोर ने बताया बीजेपी सरकार में बैठे नेताओं को बार-बार मैंने अवगत कराने के बाद भी मेरे फलिया में पानी की बहुत समस्या होने से मैं बहुत परेशान था, बीजेपी सरकार में बीजेपी के कार्यकर्ता पानी पीने के लिए नहीं मिल रहा ऐसी पार्टी में मैं नहीं रह सकता, मैं अब कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा रहूंगा।

इस अवसर पर थान्दला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीर सिंह भूरिया ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीति से अवगत करवा कर कांग्रेस की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का भी आह्वान किया साथ ही कमलनाथ द्वारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जो वचन दिया गया है उसे भी मतदाता तक पहुंचने को कहा। इस कार्यक्रम में उपस्थित भूरिया कांग्रेस पार्टी के जिला संगठन मंत्री जसवंत सिंह भाबर सरपंच सतरु खोखर सरपंच रुसमाल मईडा उपसरपंच अनु भूरिया पूर्व सरपंच रालु वसुनिया विलयम मावी एवं समस्त कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

उक्त जानकारी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है।

By nit

Exit mobile version