मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

महापौर अर्चना वर्मा ने नगर निगम कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को होने वाले जन सुनवाई दिवस पर जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान 10 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया एवं अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई दिवस के मौके पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, मुख्य प्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, सहायक अभियंता विपुल कुमार आदि मौजूद रहे।
