विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जुन्नारदेव के जनसेवा मित्रों द्वारा आदिवासी कन्या आश्रम में किया गया वृक्षारोपण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जुन्नारदेव के जनसेवा मित्रों द्वारा आदिवासी कन्या आश्रम में किया गया वृक्षारोपण | New India Times

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जुन्नारदेव के जनसेवा मित्रों द्वारा आदिवासी कन्या आश्रम (अंग्रेजी माध्यम) सुकरी जुन्नारदेव में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण जन सेवा मित्रों द्वारा किया गया।
जन सेवा मित्रों द्वारा वृक्षारोपण कर यह संदेश दिया गया की कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का कारण भी पर्यावरण बन सकता है। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए 5 जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं एवं पौधारोपण के माध्यम से जीवनदायिनी धरती को रहने योग्य बनाने के लिए पेड़ पौधों के जीवन को बचाने और पर्यावरण प्रदूषण के कारकों को कम किया जा सकता है
कोरोना महामारी के समय ऑक्सीजन की कमी ने भयावह स्थिति समाज को दिखाई ऐसी स्थिति से हमे व समाज को प्रेरणा लेकर पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए।पौधारोपण जैसे कार्यों के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।
सभी जन सेवा मित्रों द्वारा शपथ लिया गया की वह सभी पर्यावरण का संरक्षण एवं ज्यादा से ज्यादा लोगो को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

इस कार्यक्रम में संस्था की अधीक्षिका श्रीमती राधा गुप्ता जी एवं जन सेवा मित्र ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुरेश यदुवंशी, आर्या गुप्ता, हेमंतराज राकेसिया, योगिता मर्सकोले, श्रद्धा विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, वर्षा डहेरिया, मनोज यदुवंशी, देवेंद्र मालवीय, रुबीना बानो, बबिता यदुवंशी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article