बोर होने से ग्रामीणों के खिल उठे चेहरे, भाजपा नेता ने स्वयं के खर्च से कराया बोर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बोर होने से ग्रामीणों के खिल उठे चेहरे, भाजपा नेता ने स्वयं के खर्च से कराया बोर | New India Times

दमुआ नगर के नंदन से लगी हुई ग्राम पंचायत राखीकॉल का ढाना झंडी पठार जो की अपने भौगोलिक स्थिति में एक पठार पर बसा हुआ है, रहवासियों को पीने के पानी की भीषण समस्या से जूझना पड़ता था। पीने के पानी के लिए लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राय जामुन से लाना पड़ता था अपने ग्रामीण प्रवास के दौरान श्री आशीष ठाकुर पंद्राम झंडी पठार पहुंचे थे जहां पर ग्रामीणों ने सबसे बड़ी समस्या पानी की बताई वहीं श्री आशीष ठाकुर जी ने कलेक्टर महोदया से बात कर हेड पंप की मांग की जिसकी जल्द से करती मिल गई तत्पश्चात सड़क ना होने की वजह से सड़क ना होने से मशीन का पहुंचना असंभव था जिसमें आशीष ठाकुर द्वारा स्वयं के खर्चे से मार्ग का कार्य कराया गया परिणाम स्वरूप विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए मशीन ग्राम में पहुंची एवं पेयजल हेतु बोर हुआ जिसमें सभी ग्रामीणों ने आशीष ठाकुर पंद्राम का आभार व्यक्त किया। श्री आशीष ठाकुर के निर्देश पर जुन्नारदेव विधानसभा यु मो प्रभारी श्री सूरज चौधरी अपनी पूरी टीम के साथ सहयोग कर सफलतम बोर करवाया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सन्नी लाल दर्शमा, रामसिंह लोबो जी, नरेन्द्र चौकीकार, आकाश आखरे, रमेश लोबो उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article