विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त ने किया वृक्षारोपण | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त ने किया वृक्षारोपण | New India Times

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर ने कमिश्नर कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने जनमानस को संदेश देते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया बेहतरीन पर्यावरण एवं मानवता के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण सबसे ज्यादा जरुरी है। पेड़ों के अस्तित्व को बनाये रखना एवं ज्यादा से ज्यादा पेड़ों को लगाना हमारी जवाबदेही हैं। इसी कड़ी में पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पर्यावरण संरक्षण एवं जनमानस को जागरुक करने के लिए वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज आयुक्त कार्यालय प्रागण में वृक्षारोपण किया गया। कल भी थानों एवं कार्यालयों में वृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार पौधे लगाए जायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article