विश्व पर्यावरण दिवस पर गोला टूरिज्म ने चलाया वृक्षारोपण अभियान | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोला टूरिज्म ने चलाया वृक्षारोपण अभियान | New India Times

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोला टूरिज्म ने गोला नगर स्थित श्री त्रिलोक गिरि मंदिर पर अपने प्राणवायु अभियान एवं लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. मनोज मिश्र, युवराज दत्त पीजी कॉलेज लखीमपुर खीरी, विशिष्ठ अतिथि राजेन्द्र सोनी, चित्रकार व मुनीश शुक्ल, संचालक, आइडियल कम्पटीशन क्लासेस उपस्थित रहे। मनोज मिश्र ने पर्यावरण संरक्षण को आवश्यकता बताते हुए जागरुकता एवं जल संरक्षण पर जोर दिया व संस्था की प्रशंसा करते हुए प्रयासों की सराहना की। गोला टूरिज्म संस्था ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रुप में वृक्ष व मिट्टी का पात्र प्रदान किया जिसका संदेश वृक्ष संरक्षण एवं रोपण व पशु पक्षियों को जल प्रदान करना व जल संरक्षण था।
संस्था प्रमुख विनायक श्रीवास्तव ने बताया की अतिथियों ने पर्यावरण संबंधी कार्य करते रहने की प्रेरणा प्रदान की। प्राणवायु अभियान वर्ष 2019 से प्रारंभ है इसके अंतर्गत संस्था 2500 से अधिक लोगों तक ऑनलाइन व ऑफलाइन पहुँची, यह अभियान सबसे बड़े जागरुकता अभियानों में से एक है। 2019 से अब तक संस्था 300 से अधिक वृक्ष का रोपण भी कर चुकी है। सह संस्थापक प्रशांत मिश्र, प्रेम गुप्ता, प्रबंधन प्रमुख मिलिन्द शुक्ल एवं संस्था के सदस्यगण व नगरवासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article