पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

विश्व पर्यावरण दिवस पर विकास खंड तिरला सेक्टर-2 (नवांकुर संस्था परम वैभव सामाजिक कल्याण समिति) द्वारा ग्राम सलकनपुर मे प्राचीन बावड़ी की सफ़ाई की गई।
जल संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल संस्था द्वारा की जा रही है हमारी धरोहर प्राचीन बावड़ियों का संरक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है।
सफ़ाई करना कोई एक बार की प्रक्रिया नहीं है , समय – समय पर ध्यान देना पड़ता है,तभी उसका स्वरूप बना रहता है, वरमा तो कई बार ऐसा होता है कि कोई काम कर तो देते है पर बाद में कोई नहीं देखता। इसके कारण उसी अवस्था में वापस आ जाता है। तो ध्यान रखें जो भी काम हाथ में लें उसे लंबे समय तक निभायें।
आज टोली द्वारा बावड़ी की पुनः सफ़ाई की, पिछले साल की तुलना में इस बार कचरा कम हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता सतीश डाँगा, राहुल डाँगा, शुभम जाट, जुगल सोलंकी, प्रकाश जी व मेंटर सचिन प्रजापत आदि उपस्थित रहे।
