प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस एवं विधायक शेरा भैया ने बुरहानपुर के आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का किया अवलोकन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस एवं विधायक शेरा भैया ने बुरहानपुर के आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का किया अवलोकन | New India Times

बुरहानपुर में शुक्रवार शाम के लगभग 6:00 बजे आई तेज़ आंधी एवं तूफान से बीएसएनएल का टावर गिरने की सूचना मिलने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने तुरन्त घटना स्थल का निरीक्षण कर हुए नुकसान को देखा। मकानों एवं दुकानों का क्षति पहुंची है। सहायता हेतु संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, भाजपा अल्पसंख्यक बुरहानपुर जिला अध्यक्ष श्री अजहर उल-हक, एमागिर्द सरपंच श्री अब्दुल शाहिद खान, श्री मनोज फुलवानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री वैभव महाजन, जिला महामंत्री श्री भरत रावल, श्री धीरज नावानी, श्री नितेश ठाकुर एवं श्री देवा महाजन मौजूद थे।

बीएसएनएल का टावर गिरा, विधायक शैरा भैया ने घटना स्थल पर पहुंच कर लिया जायज़ा

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस एवं विधायक शेरा भैया ने बुरहानपुर के आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का किया अवलोकन | New India Times

बुरहानपुर में शनवारा में बी एस एन एल का टावर गिरने की घटना ने अचानक सबको चौंका दिया, जब इस घटना की जानकारी बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया को लगी तो वे तत्काल घटनास्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस घटना में कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसका जायजा लेकर सभी से मुलाकात की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article