पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, विविध मांगों को लेकर प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, विविध मांगों को लेकर प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन | New India Timesजिला योजना समिति की बैठक के बाद पत्रकार हित ज्ञापन में देरी करने और जबरन हॉल से निकालने पर भिण्ड जिले के पत्रकार आक्रोशित होएगए हैं। पत्रकारों ने सभा कक्ष के बाहर ही प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन के विरोध में नारे लगाना शुरु कर दिया। इसके बाद पत्रकार जिला पंचायत के मुख्य द्वार पर खड़ी प्रभारी मंत्री की गाड़ी के सामने जमीन पर धरने पर बैठ गए और वहां भी जिला प्रशासन तथा प्रभारी मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इसके करीब 20 मिनट बाद प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन के अधिकारी पक्ष विपक्ष विधायकों के साथ जिला पंचायत के द्वार पर आए और पत्रकारों को समझाइश देकर उन्हें खड़ा किया।​
पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, विविध मांगों को लेकर प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन | New India Timesइस मौके पर पत्रकारों ने एक ज्ञापन प्रभारी मंत्री को सौंपा जिसमें आठ विंदू सम्मिलित थे जिसमें प्रमुख जिला योजना समिति की बैठक में पत्रकारों को शामिल किया जाना और लहार एसडीओपी अवनीश बंसल के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई थी। प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि अब आप नाराजी दूर कर दीजिए कि आपने मेरी मुर्दाबाद के नारे तो लगाई हुई है। आपके ज्ञापन में दिए गए सभी 8 मांगों की जांच करवा कर उंहें पूरा किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण शर्मा, अनिल चौधरी, राकेश शर्मा, अक्षय प्रताप सिंह भदोरिया, अब्बास अहमद,  सौरभ शर्मा, रामकुमार पुरोहित, विकास जोशी, नवीन शर्मा, संजय पाठक , संदीप शर्मा, आशुतोष शर्मा विवेक त्रिपाठी राहुल शर्मा गिरीश जोशी गणेश शाक्य, दीवान यादव मनीष ऋषीश्वर,  कौशल शर्मा विकास पुरोहित शिव कुमार समाधीया, रवि रमन अजय शर्मा एनके भटेले विश्वनाथ श्रीवास , परानिधेश भारद्वाज असगर खान, इमरान खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण एकत्रित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version