मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कन्हान बचाओ मंच और दुर्घटना में इलाज की मांग समूह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के डॉक्टर, इमरजेंसी के यूनिट की स्थापना, महिलाओं के विशेषज्ञ डॉक्टरों, साकेत हॉस्पिटल पहुंच मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है साथ ही बरसात में आवागमन मरीजों का अवरोध होगा इन मांगों को लेकर संयुक्त तत्वाधान में ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम से गुहार लगाई गई है।

पूर्व में इन मांगों को लेकर अवगत कराया जा चुका है परंतु आज तक इसका निराकरण नहीं किया गया। आज संयुक्त तत्वाधान में निराकरण करने की गुहार लगाई गई है। मांग पूरी नहीं हो पाया है इसलिए दोबारा ध्यान आकर्षण कराने के लिए संयुक्त रूप से मंदिर से लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा गया जिसमें सभी पार्टी के नेता गण व्यापारी सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों की मौजूदगी। रही एसडीएम ने निराकरण करने का आश्वासन दिया है।
