सेवानिवृत्त हुए 2 क्षेत्राधिकारियों को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर द्वारा दी गई ससम्मान विदाई | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सेवानिवृत्त हुए 2 क्षेत्राधिकारियों को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर द्वारा दी गई ससम्मान विदाई | New India Times

सेवानिवृत्त हुए 02 क्षेत्राधिकारियों को एसपी सिद्धार्थ नगर अमित कुमार आनन्द द्वारा पुलिस लाइन सभाकक्ष में उज्ज्वल कामनाओं के साथ ससम्मान विदाई दी गई।
जनपद सिद्धार्थनगर से 02 क्षेत्राधिकारीगण अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 31 मई 2023 को सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर “पुलिस लाइन् सभागार” में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारीगण हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया।

सेवानिवृत्त हुए 2 क्षेत्राधिकारियों को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर द्वारा दी गई ससम्मान विदाई | New India Times

अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सभाकक्ष में उज्ज्वल कामनाओं के साथ दोनों को ससम्मान विदाई दी गई। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सेवानिवृत्त हुए अधिकारीगण को माला पहनाकर व उपहार, धार्मिक ग्रंथ आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारीगण के भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना गया। विदाई समारोह के दौरान सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का विवरण:-
01- क्षेत्राधिकारी राणा महेन्द्र प्रताप सिंह।
02- क्षेत्राधिकारी हरीशचन्द्र।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article