दमुआ निवासी सेना के जवान का जम्मू कश्मीर बॉर्डर से अपने घर आने पर परिवार द्वारा हुआ आत्मीय स्वागत | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ निवासी सेना के जवान का जम्मू कश्मीर बॉर्डर से अपने घर आने पर परिवार द्वारा हुआ आत्मीय स्वागत | New India Times

आज दमुआ की विभिन्न सड़कों से फौजी जवान सिपाही गौतम दुपारे का ओपन जीप मे तिरंगे के साथ देशभक्ति गीतों के साथ काफिला गुजरा और हर किसी ने फौजी जवान का आत्मीय स्वागत किया।
स्कूल केम्प में पूर्व विधायक नत्थनशा कवरैती, विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष करण खातरकर, योगेश साहू, प्रवीण खुंगर ने फौजी जवान का स्वागत किया।
क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक पर स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जहां ब्लाक कांग्रेस परिवार गुरुचरण खरे, विनोद निरापुरे, छोटू पाठक, राजु सोलंकी, डा नवीन राय, डा सुरेंद्र राय, अन्नू बिसंद्रे, बिट्टू सूर्यवंशी, पार्षद जावेद खान, शाहिद खान, सुलतान खान, क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने मोटर साइकिल रैली के साथ बस स्टाप मुख्य बाजार होते हुए, बौद्ध विहार दमुआ में पहुंच कर
फौजी जवान ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर फौजी जवान का पटाखों की गूंज से स्वागत किया गया। फौजी जवान सिपाही गौतम दुपारे ने इस अवसर पर देशभक्ति पर अपने विचार व्यक्त किये। सिपाही गौतम दुपारे का माइनस दमुआ में भी स्वागत समारोह के लिए काफिला देशभक्ति के गीतों के साथ चल पड़ा रास्ते भर हुआ जवान का स्वागत हर किसी की आंखों में अपने क्षेत्र के जवान सिपाही के लिए आत्मीय स्वागत का नजारा देखने को मिला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article