पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

पर्यावरण के प्रति जीवन शैली में व्यक्तिगत एवं सामूहिक कर्तव्य पर आधारित लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट थीम पर ब्लॉक स्तरीय आयुष मेगा कैंप का संचालनालय आयुष विभाग भोपाल के निर्देशानुसार श्रीमान जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सर के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ रमेश चंद्र मूवेल सर एवं जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर नरेश बागुल के दिशा निर्देश में आज दिनांक 1 जुन 2023 को ग्राम पंचायत तिरला के सामने जिला धार में आयोजन किया गया।
आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर अतिथियों के द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। उपरोक्त शिविर में जिला उपाध्यक्ष श्री विश्वास जी पांडेय, जनपद अध्यक्ष श्री सीताराम जी सिंगार, सरपंच महोदया आरती जी पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री वीरेंद्र जी पाटीदार अन्य गणमान्य नागरिकों के आतिथ्य में किया गया। अतिथियों का स्वागत चंदन तिलक एवं औषधीय पौधों के वितरण के साथ किया गया।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों के उपचार एवं परामर्श के साथ आयुर्वेद पर आधारित दिनचर्या श्रतुचर्या एवं योग महोत्सव के लिए पंजीयन का किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के संदर्भ में मध्य प्रदेश शासन के एकात्मक की भावना में स्वस्थ तन और मन संबधित योगा महोत्सव mp.in में जन समुदाय को प्रेरित करें रजिस्ट्रेशन कराया गया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार की श्री अन्न योजना अंतर्गत मोटे अनाजों की प्रदर्शनी, जानकारी एवं उनके लाभ का महत्व बताया गया।
शिविर में उपस्थित जन मानस को 35 नग औषधीय पौधे आंवला, जामुन, नीम, सीताफल एवं अर्जुन का वितरण किया गया किया गया एवं वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करते हुए उपरोक्त पौधों का औषधीय महत्व बतलाया गया।
शिविर में कुल 312रोगियों को परामर्श प्रदान किया गया, आयुष क्योरेएप का26लाभार्थियों को डाउनलोड करवाया गया एवं योग महोत्सव के अंतर्गत 34 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी डॉ गोपाल मंडलोई, डॉ पुष्पराज सिंह चौहान, डॉ दीपक यादव डॉ सरदार मालवीय डॉ नरेंद्र नागर, डॉ सरिता चौहान डॉ अजय काग एवं डॉ लाधिमां सोलंकी का सहयोग रहा। कंपाउंडर शोभाराम सोलंकी, आशिक खान, मुकेश वास्केल उपस्थित थे। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती इमरती टैगोर उपस्थित थे। दवासाज धर्मेंद्र पिपलोदिया, निलेश चौहान, मुन्नालाल मंडलोई, अजय सिंगार एवं पीटीएस मांटु सिंह का सहयोग रहा।
