अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश अध्यक्ष जफर अंसारी ने पसमांदा मुसलमानों को एक होने के लिए रखी बात | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश अध्यक्ष जफर अंसारी ने पसमांदा मुसलमानों को एक होने के लिए रखी बात | New India Times

अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश अध्यक्ष जफर अंसारी का जिला बैतूल दौरा हुआ जहां जिलाध्यक्ष शेख निजाम द्वारा भारी संख्या में उनके साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जफर अंसारी द्वारा बेतूल जिले के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया एवं पार्टी के कार्य क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण, बाल मजदूरी, नशा, यौन शोषण पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पसमांदा मुसलमानों को एकजुट होने की अपील की और दिशा निर्देश भी दिए गए।
इस दौरे में मुख्य रूप से प्रदेश के महामंत्री राशिद मोहम्मद, प्रदेश महामंत्री आकिब जावेद अंसारी, डॉ. मुबीन एम. रहमान, ज़ाकिर खान, इरफान उद्दीन, मुजीब खान, अन्वेज अलीजान अंसारी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version