राहुल गांधी की आमसभा को लेकर श्रीमती भाया ने बांटे पीले चावल | New India Times

फिरोज खान, बारां(राजस्थान), NIT; ​राहुल गांधी की आमसभा को लेकर श्रीमती भाया ने बांटे पीले चावल | New India Timesअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुलजी गांधी की सोमवार 26 दिसम्बर को बारां जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली विशाल आमसभा को लेकर रविवार को समाज सेविका श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा अपने समर्थकों के साथ बारां शहर के कई क्षेत्रों में जाकर घर-घर पीले चावल बांटे।

 समाज सेविका श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र एवं राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, महंगाई एवं नोटबंदी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुलजी गांधी सोमवार 26 दिसम्बर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में विशाल आमसभा को संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक आमजन को भाग लेने के लिए श्री पाश्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने रविवार को बारां शहर के कई वार्डो में पैदल घूमकर घर-घर जाकर पीले चावल बांटे तथा राहुलजी गांधी की आयोजित विशाल आमसभा में भाग लेने की अपील की।

 श्रीमती भाया के साथ घर-घर जाकर चावल बांटकर कार्यक्रम में पधारने का अनुरोध करने के दौरान पूर्व नगर परिषद सभापति कैलाश पारस, लोकसभा अध्यक्ष धर्मराज मेहरा, नगर अध्यक्ष धर्मचंद जैन, पार्षद गौरव शर्मा, हरिराज सिंह गुर्जर, राहुल शर्मा, शिवशंकर यादव, अखलाक अंसारी, नियाज मोहम्मद, विष्णु शाक्यवाल, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष पीयूष गर्ग, कांग्रेस जिला प्रवक्ता अजय दायमा सहित दर्जनों कांग्रेसजन साथ में थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version