सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (मप्र), NIT:

खीरों कस्बे में स्थित बाबा फतेह शहीद शाह रहमतुल्ला अलैहे का तीन दिवसीय उर्स शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। खीरों कस्बे में स्थित बाबा फतेह शहीद शाह के मजार-ए-पाक पर हर साल सालाना उर्स के मौके पर कई जिलों से हजारों की तादाद में अकीदतमंद पहुंचते हैं। बाबा फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैहे के तीन दिवसीय उर्स में काफी बडी तादाद में अकीदतमंद पहुंचकर मजार-ए-पाक पर चादरपोशी कर फातिहा करते हैं और मुल्क के अमन व शांति के लिए दुआ मांगते हैं। वैसे तो आम दिनों में भी बाबा फतेह शहीद शाह के दरगाह पर अकीदतमंदों का आना जाना लगा रहता है। उर्स के खास मौके पर देश के विभिन्न जगहों से मुस्लिम धर्म गुरू भी शरीक हुए। वही शाम को तीसरे दिन प्रसिद्ध कव्वाल फैजान चिश्ती (जयपुर) व कव्वाला रानी डिस्को (जौनपुर) एक से बढ़कर एक कलाम बाबा फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैहे सरकार की शान में कलाम पेश किए। बाबा फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैहे के तीन दिवसीय उर्स मेले का समापन शुक्रवार रात किया। शुक्रवार पूरी रात महफिले शमा में अपनी बेहतरीन शायरी पर खूब वाह वाही लूटी। तीन दिन के उर्स मेले विभिन्न प्रांतों व जनपदों के बाबा के लाखों मुरीदों ने बाबा के दरगाह पर मत्था टेका और मन्नतें पूरी होने पर चादर पोशी की। मेले में दूरदराज से आए झूले व दुकानें मेले की आकर्षण रहीं। उर्स कमेटी के साथ खीरों थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार अवस्थी व उपनिरीक्षक दिलीप शर्मा व उपनिरीक्षक मोहम्मद हनीफ भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ तीनों रात उर्स मेले में डटे रहे।
