अग्नि पीड़ित परिवारों को तीन अलग-अलग जगहों पर जाकर विधायक शोभारानी कुशवाहा ने दी सहायता राशि | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अग्नि पीड़ित परिवारों को तीन अलग-अलग जगहों पर जाकर विधायक शोभारानी कुशवाहा ने दी सहायता राशि | New India Times

विधायक शोभारानी कुशवाहा ने ग्राम पंचायत निनोखर में भगवान सिंह कुशवाहा के घर में आग लगने से लाखों का सामान व अनाज जलकर खाक हो गया। विधायक ने अधिकारियों से बात करके सरकार द्वारा सहायता राशि देने का आश्वासन दिया और अपनी तरफ से ₹11 हजार नगद सहायता राशि दी और परिवार को सांत्वना दी कहा कि मैं आपके हर सुख दुख में साथ हूं। इसी प्रकार नगर परिषद धौलपुर पैलेस रोड पर इमरान की चाय की दुकान में आग लगने से इमरान की रोजी रोटी खत्म हो गई इमरान को विधायक शोभारानी कुशवाहा ने ₹11 हजार नगद सहायता राशि दी जिससे इमरान द्वारा से अपना जीवन यापन कर सके इसी प्रकार कोटला मोहल्ला में जावेद किराना स्टोर में आग लगने से पूरी दुकान जलकर खाक हो गई और लाखों का नुकसान हुआ संबंधित अधिकारियों से बात कर सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया और अपनी ओर से ₹11हजार नगद सहायता राशि दी तीनों ही अग्नि पीड़ित परिवारों को विधायक शोभारानी कुशवाहा ने भरोसा दिलाया के मैं हमेशा आपके सुख दुख में साथ हूं और आगे भी हमेशा साथ रहूंगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत निनोखर के सरपंच विजेंद्र कुशवाहा कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष उमर उस्मान फारूक कांग्रेस शहर मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल जाटव कांग्रेस नेता शहजाद जलमानी फरहत खान,रिफत खान, शाहिद खान आमिन खान आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version